Windscribe एक उपकरण है जो किसी स्थान से इंटरनेट पर ब्राउज करने पर आने वाली रुकावटों से छुटकारा दिलाता है। Windscribe के साथ आप अपने भैतिक स्थान को छुपा सकते हैं, विज्ञापनों एवं वेब पेज पर ट्रैकरों को ब्लॉक कर सकते हैं और अलग देशों द्वारा कुछ कंटेंट के सेंसरशिप पर लगाई गई पाबंदी से छुटकारा पा सकते हैं।
Windscribe का काम करने का तरीका काफी सरल है: ऐप शुरू करने पर, आपको एक खाता खोलना होगा (इसमें एक मिनट से अधिक का समय नहीं लगेगा) जिसका इस्तेमाल आप Windscribe नियंत्रण पेनल में जाने के लिए कर सकते हैं। यहां आप वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) पर स्विच कर सकते हैं और खोज आरंभ कर सकते हैं (इसमें चुनने के लिए कई अलग देश और स्थान हैं)। जब वीपीएन की ज़रूरत ना हो, केवल ऑफ बटन पर टैप करें।
अपने भौतिक स्थान को छुपा के लिए, सेंसरशिप के छुटकारा पाने के लिए विज्ञापनों से सरल, तेज़ और सुरक्षित तरीके से छुटकारा पाने के लिए Windscribe एक अच्छा उपकरण है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Windscribe निःशुल्क है?
हाँ, Windscribe एक निःशुल्क एप्प है। हालाँकि, कुछ प्रतिबंध हैं जिनसे आप सदस्यता का भुगतान करके या कुछ सुविधाओं को खरीदकर बच सकते हैं। स्टोर में, आप €४,१९ और €९४,९९ के बीच में खरीद सकते हैं।
क्या Windscribe सुरक्षित है?
Windscribe एक सुरक्षित एप्प है जिसमें उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन की गई बड़ी संख्या में सुविधाएं हैं। सेवा प्रदाता को पूरी तरह से भरोसेमंद माना जाता है, और एक VirusTotal रिपोर्ट के अनुसार APK वायरस मुक्त है।
Windscribe किन देशों से जुड़ सकता है?
Windscribe का निःशुल्क संस्करण अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, हॉलैंड, यू के और चीन सहित १० देशों से जुड़ सकता है। प्रीमियम संस्करण के साथ, आप ६० से अधिक देशों में सर्वर से जुड़ सकते हैं।
Windscribe से कितने डिवाइस जोड़े जा सकते हैं?
Windscribe सीमित संस्करण केवल एक डिवाइस की अनुमति देता है। असीमित संख्या के डिवाइसस पर टूल का उपयोग करने के लिए, आपको मासिक या वार्षिक सदस्यता के लिए भुगतान करना होगा, जिसमें यह सुविधा शामिल है।
कॉमेंट्स
यह अच्छा है
ईरान आपके ऐप को ब्लॉक कर रहा है, कृपया सर्वरों को ठीक करें